आदिवासियों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

ठाणे । आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा जयंती व राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर पूर्व नगरसेविका स्नेहाताई आंब्रे और भाजपा के ठाणे शहर उपाध्यक्ष रमेश आंब्रे के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान आदिवासी महिलाओं को उपहार और आदिवासी बच्चों को पौष्टिक खाद्य पदार्थ दिए गए आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदिवासियों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई वही इस अवसर पर आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया पूर्व नगरसेविका स्नेहाताई रमेश आंब्रे के जनसंपर्क कार्यालय, हाईड पार्क रेसिडेंसी, हिरानंदानी मेडोज, तुळशीधाम रोड, ठाणे में बिरसा मुंडा जयंती के निमित्त कार्यक्रम आयोजित किया गया इसके साथ ही कोकणीपाड़ा स्थित मराठी शाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदिवासी महिलाओं को उपहार वस्तु और आदिवासी बच्चों को पौष्टिक आहार का वितरण किया गया ।

इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के ठाणे शहर अध्यक्ष और विधायक निरंजन डावखरे तथा विधायक संजय केलकर के मार्गदर्शन में किया गया इस अवसर पर आदिवासी नागरिकों का सत्कार भी किया गया इस अवसर पर भाजपा के ठाणे शहर गुजराती सेल उपाध्यक्ष .कैलास ओडेद्रा, भाजपा ठाणे शहर मीडिया संयोजक  आलोक ओक, भाजपा पोखरण मंडल संघटन महासचिव दिनेश दाभोळकर, भाजपा ठाणे शहर कार्यकारिणी सदस्य लालचंद जाधव, पोखरण मंडल ट्रान्सपोर्ट सेल अध्यक्ष  प्रशांत मोरे, भाजप पोखरण मंडळ उपाध्यक्ष अखिलेंद्र मिश्रा, पोखरण मंडल सचिव पवन ठाकुर, भाजपा पोखरण मंडल उपाध्यक्ष  विश्वनाथ घाणेकर, भाजपा पोखरण मंडल उपाध्यक्ष  पराग नारवेकर, भाजपा युवा मोर्चा पोखरण मंडळ उपाध्यक्ष प्रमोद बोडके, भाजपा पोखरण मंडल समिति सचिव  जीवन जोशी, अमित पेडणेकर,  विजय निकम के साथ ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।