आस्था का पर्व छठी मईया की आराधना :- आकाश कश्यप 

• भगवान सूर्य व छठी मईया की पूजा प्रमुख त्योहारो में से एक

• सबकी मनोकामनाओ को पूरा करती छठी मईया

ठूठीबारी / महराजगंज |      ठूठीबारी के चंदन नदी घाट पर दिन शुक्रवार को आस्था का पर्व छठ में श्रद्धालुओं ने शोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए , छठी मईया की गीतों पर सभी को भक्तमय कर दिया , छठी मईया का पर्व प्रमुख पर्वो में से एक आस्था का त्योहार माना जाता है जिससे भक्तो के द्वारा मांगी मन्नत को मईया पूरा करती है महिलाएं अपनी संतान व पति का व्रत रहकर लम्बी उम्र की कामना करती है वही दूसरे दिन छठी मईया की दूसरा अर्ध्य देकर व्रत को पुर्णाहुति की जाएगी , महिलाओं ने छठ मईया की गीतो ने आस्था को सैलाब उजागर हो गयी , जिससे महिलाओं ने एक दूसरे को प्रसाद वितरित कर श्रद्धा का मार्ग दिखाया वही सुमन देवी ने बताया कि यह छठी मईया का पर्व एक आस्था का महापर्व है छठी मईया के द्वारा मांगी गई मनोकामना साकर होती हैं यह त्योहार पौराणिक कथाओं में से एक है इस त्योहार की आराधना ने भारत के साथ साथ पड़ोसी मुल्क नेपाल व विहार व आदि जगहों में त्योहार का संगम है यह पर्व गहरी आस्थाओ का प्रतीक है      |