इंडो नेपाल बॉर्डर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीयो के साथ हुई बैठक

सोनौली / महाराजगंज |   भारत से नेपाल आवागमन को लेकर व्यापारियों ने फिर से बैठक की और भारत से नेपाल आवागमन शुलभ करने की मांग को लेकर मंगलवार को भारत और नेपाल के जनप्रतिनिधियों एवं व्यपारियो के साथ सोनौली बॉर्डर के नागरिक पुलिस चौकी में एक बैठक की बॉर्डर पर दोनों देश के अधिकारियों से मुलाकात कर भारत – नेपाल सीमा से आने जाने की छूट देने की मांग की इस मौके पर सोनौली नगर के जनप्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी नगर पंचायत अध्यक्ष , भैरहवा विधायक संतोष पांडेय , नेपाल – भारत मैत्री संघ बेलहिया के अध्यक्ष श्री चंद गुप्त , सोनौली व्यपार – मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल एस.एस.बी और भारत – नेपाल के अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं से उन्हें अवगत कराया दोनो देशो के अधिकारियों के जरिये सरकारों से इस मामले में तत्काल निर्णय लेने की अपील की गई भारत – नेपाल के आवागमन शुरू होने से दोनों देश की आर्थिक स्थिति सुधरेगी इस बैठक में व्यपारी नेता बबलू सिंह , अमित गुप्ता , प्रताप मद्देशिया , रूपेश अग्रवाल , सरदार विक्की सिंह आदि लोग मौजूद रहे  |

रतनपुर से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट