उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न 

भायंदर |      भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मीरा भायंदर शहर जिला के 146 ऑवला मजीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष हेमंत म्हात्रे की उपस्थिति में संम्पन्न हुई , मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे ने कार्यकर्ताओं का हाल जाना और संगठन के मजबूती के लिए सभी जाति धर्मो को एक साथ लाकर भाजपा को और मजबूत करने का मंत्र दिया  , मीरा भायंदर जिला भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक 5 क्षेत्रों में भायंदर पश्चिम , भायंदर पूर्व , मीरा रोड़ , 146 विधानसभा व काशिमिरा में हुई , संजय पांडे के अलावा जिलाध्यक्ष हेमंत म्हात्रे , प्रदेश महामंत्री द्वय प्रद्युम्न शुक्ल व बृजेश सिंह सहित मीरा भायंदर भाजपा (उ.भा.मो.) के जिला महामंत्री बृजेश तिवारी मंच पर उपस्थित थे , कार्यक्रम का संयोजन बृजेश तिवारी ने किया     |