एक और बीजेपी नेता का इस्तीफा

आकाश अग्रहरि
ब्यूरो रिपोर्ट/महराजगंज :-  जहां बीजेपी कई राज्यों में चुनाव हार चुकी है वही अब आपस में मन मुटाव के चलते कई बीजेपी पदाधिकारी अपने पद से इस्तीफा देते हुए नजर आ रहे है |
ऐसा ही एक मामला महराजगंज में देखने को मिल रहा है  जिसमे भाजपा युवामोर्चा में आन्तरिक कलह के चलते आज एक और ने  त्यागपत्र दे दिया है  |

 भाजपा युवामोर्चा के बिस्तार के तुरन्त बाद ही कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव को लेकर भाजपा के वरिष्ट नेता  और जिला कार्यसमिति सदस्य पद से नीतेश मिश्र ने त्यागपत्र दे दिया है |

 जबकि सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने नीतेश मिश्र के समर्थन में सगठन के पदाधिकारियों को पत्र भी सौपा अभी मामला शान्त ही नही हुआ था |

कि जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लाक के लक्ष्मीपुर कैथवलिया निवासी शशांक त्रिपाठी ऊर्फ मन्टू तिवारी ने भी कार्यसमिति सदस्य पद से त्यागपत्र भाजपा युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल को सौप दिया है ।