एन.डी.आर.एफ. अग्निशमन स्वास्थ्य कारखाना नागरिक सुरक्षा पुलिस के साथ आपदा विशेषज्ञ ने की बैठक 

गोरखपुर |       जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में क्रियाशील मेजर एक्सीडेंट हजार्ड यूनिट विशेषकर आई.जी.एल. , एच.पी.सी.एल. एवं आई.ओ.सी.एल. गीडा सहजनवां के संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए आकस्मिक परिस्थिति में प्रत्युत्तर हेतु विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा हेतु डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस ग्रुप की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई , बैठक में एन.डी.आर.एफ. अग्निशमन स्वास्थ्य कारखाना नागरिक सुरक्षा पुलिस आदि अन्य विभागों व अति संवेदनशील फैक्ट्रियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे , दिनांक 6 फरवरी 2021 को मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित कर समस्त विभागों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी , कार्यक्रम से पूर्व आसपास के आच्छादित ग्रामों में विशेष प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जाएगा जिसमें ग्राम वासियों को फैक्ट्रियों में यदि कोई घटना घटित होती है तो किस प्रकार अपने आप को सुरक्षित रखा जाए के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा , बैठक का संचालन जिला आपदा विशेषज्ञ गोरखपुर द्वारा किया गया , ड्रिल के आधार पर समस्त फैक्ट्रियों के ऑफ साइट प्लान को अद्यतन किया जाएगा         |