एसएसबी जवानों ने कनाडियन मटर लदी पिकअप पकड़ी 

फरेंदा / पंकज माणि त्रिपाठी |        कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगिया बारी सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने कनाडियन मटर लदे तीब्र गति से नेपाल सीमा के तरफ से आरहे तीन वाहनों का पीछा जान हथेली पर रख कर आज सुबह करीब 7 बजे करते हुए उपनगर कोल्हुई में एक पिक अप को पकड़ लिये , जबकि एक बोलोरो और एक इंडिको भागने में सफल हो गये , एस.एस.बी. जवानों की कार्य कुशलता का उपनगर समेत क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है आज सुबह किसी ने एस.एस.बी. जवानों को मटर तस्करों की मुखबिरी की थी , जिससे तत्काल तीन जवानों ने एक ही बाइक पर सवार हो कर कुहासे भरी मौसम में मानो करतब दिखाते हुए अपनी जानकी परवाह किये बिना तस्करों का पीछा किये , बीच बीच में कई जगह रोकने की कोशिश भी किये , जिस का तस्करों के वाहन चालको पर कोई असर नहीं हुआ , वे तीव्र गति से अपने वाहनों को भगाते रहे परंतु तस्करों के तीनों वाहनों का पीछा करते हुए उप नगर कोल्हुई के मुख्य तिराहे के मोड़ पर एक पिक अप को पकड़ने में जवानों ने कामयाबी पायी , उस के आगे एक इंडिको और एक बोलोरो दोनों वाहन भागने में सफल हो गए , जबकि उसी दौरान कोल्हुई थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ वहां मौजूद दिखे जो एस.एस.बी. जवानों के सामने बौना साबित बने रहे , एस.एस.बी. जवानों ने पकडे गए पिक अप जिस का नं. UP 56 T 9501 है जिस में मटर लदा हुआ था लेकर चालक समेत अपने कैम्प कार्यालय चले गये , एस.एस.बी. जवानों का देश प्रेम का जज्बा देख उपनगर वासी गदगद हो गये , खबर लिखने तक उपनगर में उनकी बहादुरी की चर्चा जगह जगह सुनायी दे रही है उप नगर वासी में प्रमुख रूप से बृजमनगंज के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख वर्तमान अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत संघ बृजमनगंज चुन्ना खान , राम मिलन जायसवाल समेत उपनगर वासियों ने तीनो जवानों को सम्मानित करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों से मांग की है उनका कहना है कि इस सीमा पर ऐसे जवानॉ की जरूरत है तभी इस क्षेत्र में हो रही निरंतर तस्करी के धंधे पर लगाम लग सकता है       |