कप्तान ने दिया चौकीदारों को नए वर्ष का तोहफा बाटे कम्बल 

कोल्हुई / पंकज माणि त्रिपाठी |        कोल्हुई थाने पर आज ठंड को बड़ते प्रकोप को देखते हुए एस.पी. महराजगंज प्रदीप गुप्ता के द्वारा चौकीदारों को कम्बल वितरण किया गया , इस संबन्ध में पुलिस कप्तान ने कोल्हुई थाना क्षेत्र के 102 चौकीदारों को कम्बल वितरण किया , इसके बाद अन्य आवश्यक निर्देश देते हुए शांति व्यवस्था बरक़रार रखने के लिए एस.ओ. कोल्हुई को निर्देशित किये , वितरण कार्यक्रम में मौजूद कोल्हुई थाना प्रभारी राम सहाय चौहान , जोगियाबारी चौकी इंचार्ज रामजीत यादव , उप निरीक्षक राजीव तिवारी व भगवान बकस , पुलीस कांस्टेबिल गोविंद तिवारी , सुनील यादव , सुशील , विशाल सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहें         |