काव्यसृजन महिला मंच महाराष्ट्र इकाई की काव्य गोष्ठी संपन्न

मुंबई |     अंर्तराष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक व सांस्कृति संस्था काव्यसृजन महिला मंच महाराष्ट्र इकाई का तीसरा गूगल मीट द्वारा काव्य आयोजन 11 अक्टूबर 2020 को सम्पन्न हुआ , पंडित शिवप्रकाश जौनपुरी
राष्ट्रीय – अध्यक्षा डॉ. संगीता शर्मा अधिकारी काव्यसृजन महिला मंच के मार्गदर्शन में डॉ. वर्षा सिंह के लाजवाब संचालन में व सौ. रेखा रोशनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ , विशिष्ठ अतिथि सौ. मंजु लोढ़ा की गरिमामयी उपस्थिति में देश के कई भागों से कवि कवयित्रियों ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की , नीलिमा दुबे , अलका अग्रवाल , डॉ. मृदुला तिवारी , रेखा किंगर रोशनी , मंजु लोढा़ , डॉ. संगीता शर्मा अधिकारी , शिवप्रकाश जौनपुरी , उमेश शर्मा , अंजनी द्विवेदी , पंकज तिवारी , हौसिला प्रसाद अन्वेषी , आलोक अविरल , अंश त्रिपाठी , धर्मेंद्र कुशवाहा , सौ. इंदिरा , सुमन तिवारी ने अपनी समसामायिक और कालजई रचनाओं से सराबोर कर दिया अंत में सबका आभार व्यक्त करते हुए महिला मंच महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्षा इंदु भोलानाथ मिश्रा ने स्नेह बनाये रखनें कि अपील करते हुये सबका आभार प्रकट करते हुए सबको धन्यवाद दिया    |