पर्यावरणभिमुख गणपति बना आकर्षण का केंद्र

ठाणे | ठाणे शहर के उपनगर दिवा में भवन निर्माता अजय राय के घर पर्यावरण विमुख गणपति उत्सव मनाया जा रहा है यहां स्थापित गणपति का दर्शन करने दूरदराज से भी लोग आ रहे हैं इस बारे में जानकारी देते हुए अजय राय ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए उनके यहां दर्शन के लिए आने वाले भक्त ईमानदारी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करते हैं राय के घर स्थापित गणपति दिवा परिसर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है इस गणपति का दर्शन करने राजनीतिक दलों के साथ ही समाजसेवी और बुद्धिजीवी लोग भी आ रहे हैं |

इसी क्रम में भाजपा उत्तर भारतीय दिवा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह , नेताजी सुभाष चंद्र बोस ट्रस्ट के अशोक चौबे , अजय सिंह , अशोक सिंह , पप्पू सिंह सहित अन्य मान्यवरों ने यहां आकर गणपति के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया , आगंतुकों ने इस अवसर पर गणराया से प्रार्थना की की वे जल्द ठाणे को कोरोना मुक्त करें , भवन निर्माता अजय राय के घर स्थापित गणपति की साज-सज्जा में पूरी सादगी बढ़ती गई है इसके साथ ही यहां नियमित पूजन और पाठ आदि का भी कार्यक्रम हो रहा है जिसमें स्थानीय भक्तगण भी शामिल हो रहे हैं राय ने आए हुए आगंतुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *