कोली समाज के लोगों ने अपनी बोट पर सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात 

मुंबई |       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन मन की बात का साल 2020 का आखिरी लाइव प्रसारण समुद्र के अंदर बोट पर किया गया , भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने एक अनूठी पहल करते हुए मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों के साथ साथ कोली समाज के लोगों के लिए एक ख़ास आयोजन कर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया , मुंबई में पहली बार किसी संगठन द्वारा इस तरह से कोली समाज के लोगों के लिए समुद्र के अंदर बोट पर प्रधानमंत्री का सम्बोधन लाइव प्रसारित किया गया है , कोली समाज के लोगों ने युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना के इस आयोजन को सराहते हुए प्रसन्नता और आभार व्यक्त किया साथ ही क्रिसमस और आने वाले नए साल की बधाइयां दी      |