प्रवीण छेड़ा भाजपा व्यापार एवं उद्योग के प्रभारी नियुक्त 

मुंबई |        आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने इस बार किसी भी कीमत पर अपनी सत्ता स्थापित करने की रणनीति पर जोर – शोर से काम करना शुरू कर दिया है वरिष्ठ विधायक अतुल भातखलकर को मुंबई मनपा चुनाव का प्रभारी बनाए जाने के बाद वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में मुंबई भाजपा के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने पार्टी के विविध प्रकोष्ठों को भी सक्रिय करने की रणनीति पर काम करते हुए अनुभवी नेताओं को इनका प्रभारी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है भाजपा के महत्त्वपूर्ण प्रकोष्ठ व्यापार एवं उद्योग आघाड़ी को पिछले दिनों हुए कार्यकारिणी के पुनर्गठन के दौरान दो हिस्सों में विभाजित कर दिया गया है जिसके प्रभारी के तौर पर पार्टी के वरिष्ठ नगरसेवक प्रवीण छेड़ा को नियुक्त किया गया है भाजपा उद्योग आघाड़ी के मुंबई अध्यक्ष शंकर भानुशाली तथा मुंबई भाजपा व्यापार एवं उद्योग आघाड़ी के मा. महामंत्री जयेश जोशी ने नवनियुक्त प्रभारी प्रवीण छेड़ा को बधाई दी है जयेश जोशी ने कहा कि उद्योगपति एवं व्यापारी वर्ग भारतीय जनता पार्टी के पारंपरिक मतदाता रहे हैं जिन्हें अपने साथ जोड़े रखने तथा अन्य व्यापारी वर्ग को भाजपा से जोड़ने में अनुभवी तथा तेजतर्रार नगरसेवक प्रवीण छेड़ा का मार्गदर्शन निश्चित ही महत्वपूर्ण होगा , जयेश जोशी ने कहा कि भाजपा व्यापार एवं उद्योग आघाड़ी के मुंबई अध्यक्ष शंकर भानुशाली के नेतृत्व में कारोबारियों तथा उद्योगपतियों की समस्यायों के निराकरण के लिए हमने सतत प्रयास किए हैं जिसे आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर और भी गति दी जाएगी       |