खार में 500 नीम का पेड़ लगाएंगे शिवसेना नगरसेवक चंद्रशेखर वायंगणकर 

मुंबई |      वातावरण को स्वच्छ व निर्मल बनाने की दिशा में नीम का विशेष महत्व है यही कारण है कि खार पूर्व के शिवसेना नगरसेवक चंद्रशेखर वायंगणकर ने अपने वार्ड क्रमांक 95 में 500 नीम के पेड़ लगाने का संकल्प लिया है उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे की संकल्पना तथा परिवहन मंत्री एडवोकेट अनिल परब के मार्गदर्शन में उन्होंने अपने वार्ड में 500 नीम के पेड़ लगाने का संकल्प लिया , रविवार को वरिष्ठ रंगकर्मी विमल मधुसूदन भातकांडे के कर कमलों से नीम के पेड़ को लगाने के काम का शुभारंभ किया गया , इस अवसर पर सुधार समिती अध्यक्ष सदा परब , विधानसभा संघटक सौ. पूजा सुर्वे , समानव्यक अनिल त्रिम्बक्कर , लक्ष्मी चव्हाण , उपविभाग संघटक सौ. अलका साटम , सौ. भक्ती भोंसले , नगरसेविका सौ. रोहिणी कांबळे , शाखसंघाटक सौ. सुषमा गवस , मनपा उद्यान विभागाचे सौ. सोनाली तगड , कारंडे व प्रमुख आयोजक खेरनगर हॅपी लाफटर क्लब के राजेंद्र चावला , मॅन्युएल , सेलवन पोरको , अरविंद जैन , महेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे    |