लेडी सिंघम के रूप में पहचानी जाती हैं पुलिस कमिश्नर डॉ. आरती सिंह 

मुंबई |       वर्तमान में अमरावती शहर की पुलिस कमिश्नर डॉ. आरती सिंह देश की एक मात्र महिला पुलिस कमिश्नर हैं 2006 बैच की आई.पी.एस. डॉ. आरती सिंह एम.बी.बी.एस. डॉक्टर हैं , एम.डी. की पढ़ाई करते हुए ही उन्होंने यू.पी.एस.सी. की परीक्षा देकर क्वालीफाई होकर आई.पी.एस. बन गयी , देश के 35 पुलिस कमिश्नर में वे एक मात्र महिला पुलिस कमिश्नर हैं उनकी इच्छा है कि वे अमरावती शहर की गलियों को अपराध मुक्त बनायें , जिससे कि महिला बच्चें व्यापारियों को अपराध मुक्त वातावरण मिल सके , इसके पूर्व वे एस.पी. के रुप में नागपुर , नाशिक , औरंगाबाद , भंडारा में अपनी सेवा दे चुकी हैं कोरोना काल में नाशिक ग्रामीण , मालेगाँव जैसे शहर में उन्होंने जान जागृति फैला कर कोरोना मुक्त बनाकर अपने चिकित्सक होने का दायित्व का भी निर्वहन किया , जिसकी सराहना महाराष्ट्र के डी.जी.पी. सुबोध कुमार जायसवाल ने पत्र लिख कर किया है     |

लेडी सिंघम की छवि वाली वे जहाँ भी गयी उन्होंने अपने कार्यो की छाप छोड़ी है वे मूल रूप से ग्राम – मझरा (चुनार) , मिर्जापुर , उत्तर प्रदेश की निवासी हैं डॉ. आरती सिंह की उपलब्धियों पर मुंबई के समाजसेवियों डॉ. बाबुलाल सिंह , क़िलाचंद यादव , जगदीश सिंह , बीरेंद्र पाठक , डॉ. यू.पी. सिंह , हरीश वर्मा , डॉ. दीपक सिंह , डॉ. सचिन सिंह , शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव , अजय पटेल , सुरेंद्र मिश्रा , छोटेलाल शर्मा , जयबाला सिंह , कुसुम सिंह , दुर्गा कश्यप , शशिकला पटेल ने उनका अभिनंदन किया है     |