गणेश नगर मुंबई पब्लिक स्कूल को मिला राज्यस्तरीय आदर्श शाला पुरस्कार 

मुंबई |       महाराष्ट्र राज्य , नगरपालिका महानगरपालिका प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रतिवर्ष आदर्श शिक्षक आदर्श मुख्याध्यापक आदर्श शाला जैसे अनेक पुरस्कार दिए जाते हैं इस वर्ष राज्य स्तरीय आदर्श शाला पुरस्कार बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित गणेश नगर मुंबई पब्लिक स्कूल को मिलने से अधिकारियों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर देखी जा रही है वर्ष 2019-20 में इस शाला की मुख्याध्यापिका निष्ठा निलेश वाईरकर को आदर्श मुख्याध्यापिका का पुरस्कार मिला था , वैश्विक महामारी कोविड-19 के बीच गणेश नगर मुंबई पब्लिक स्कूल ने वंचित विद्यार्थियों तक शिक्षण का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया , विद्यालय की शानदार सफलता को देखते हुए इसे राज्य स्तरीय आदर्श शाला पुरस्कार के रूप में चुना गया , शिक्षण अधिकारी महेश पालकर उप शिक्षणअधिकारी सुजाता खरे , अधीक्षक अशोक मिश्र तथा प्रशासकीय अधिकारी कल्पना संखे ने गणेश नगर मुंबई पब्लिक स्कूल की मुख्याध्यापिका एवं समस्त शिक्षकों को शानदार पुरस्कार के लिए बधाई दी है 4 जनवरी को लोनावाला में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के हाथों विद्यालय को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ , इस अवसर पर सिक्किम के सांसद निवास पाटील , विधायक संजय जगताप , महाराष्ट्र राज्य शिक्षण संचालक दत्तात्रय जगताप , उपसंचालक औदुंबर उकिरड़े , सहायक संचालक मीनाक्षी शेंडेकर समेत अनेक उच्च अधिकारी उपस्थित रहे       |