चकरोड के विवाद को लेकर युवक को फावड़े से काटा

गोरखपुर   ।  हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के रानीपुर गाव में समुदा निवासी अशोक सिंह पुत्र स्व विजयनरायन सिंह उम्र 45 वर्ष की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गयी, आरोपी संतराज यादव पुत्र मेलहु अपने दोनों पुत्र रुद्र प्रताप यादव और उपेंद्र यादव रानीपुर के निवासी है ।

आज शाम 4 बजे अशोक सिंह अपना खेत देखने रानीपुर गए थे, मौके पर खेत पर ही संतराज और अशोक सिंह से विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि संतराज ने अपने दोनों लड़को को बुलाकर अशोक सिंह की फावड़े से काटकर हत्या कर दी , मृतक अशोक सिंह घर पर रहकर मेनहत मजदूरी करते थे उनके दो लड़के और एक लड़की है ।