जय प्रकाश सिंह उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष नियुक्त

मुंबई |     भाजपा की मुंबई प्रदेश की नवगठित कार्यकारिणी में जाने – माने उद्योगपति तथा समाजसेवी जयप्रकाश सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति पर उत्तर भारतीय समाज में खुशी की लहर व्याप्त है पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री रहे सर्व विलासराव देशमुख के अति करीबी रहे जयप्रकाश सिंह कांग्रेस के धाकड़ नेताओं में शुमार रहे हैं वे पिछले दिनों कांग्रेस को अलविदा कह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा निवर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जनोन्मुखी कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए थे भाजपा के मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने उनके व्यापक जनाधार तथा नेतृत्व कौशल को मद्देनजर उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है नवनियुक्त अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने अपनी नियुक्ति के लिए विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस , मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए मुंबई में बसे उत्तर भारतीयों के सम्मान तथा हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए भाजपा से अधिकाधिक उत्तर भारतीय समुदाय को जोड़ने का संकल्प लिया है जयप्रकाश सिंह की नियुक्ति पर उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे , युवा नेता तथा उद्योगपति उदय प्रताप सिंह , संजय ठाकुर , डॉ. योगेश दुबे , राजहंस सिंह , ठाकुर रमेश सिंह , उद्योगपति ठाकुर मनोज सिंह समेत तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं    |