ठाणे कांग्रेस ने उठाया मानसून पूर्व नाला सफाई – यातायात समस्या और सड़क के गड्ढों को भरने का मुद्दा

   चंद्रभूषण विश्वकर्मा
ठाणे । जहा ठाणे शहर को स्मार्ट सीटी बनाने की होड़ लगी हुयी  है वही  ठाणे लोकसभा चुनाव को हुए अभी मुश्किल से 10 दिन भी नहीं बीते कि, ठाणे कांग्रेस ने ठाणे करों  के मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सत्ता पक्ष के साथ साथ पालिका व प्रशासन को भी घेरना शुरू कर दिया है , जिसका प्रत्यक्ष  प्रमाण  ठाणे लोकसभा चुनाव पश्चात मंगलवार को ठाणे कांग्रेस द्वारा  आयोजित  एक  पत्रकार परिषद के माध्यम से देखने को मिला , आपको बता दे कि वर्तक नगर  स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस पत्रकार परिषद में ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज शिंदे , ठाणे मनपा के नगरसेवक एवं गट नेता  विक्रांत चव्हाण और कांग्रेस इंटक ठाणे अध्यक्ष सचिन शिंदे ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी ।
ठाणे महानगरपालिका के नगरसेवक गट विक्रांत चव्हाण ने जहां एक तरफ  मानसून पूर्व नाला सफाई की प्रक्रिया को  पूरा करने के लिए ठाणे महापालिका आयुक्त संजीव जयसवाल को पत्र  लिखा तो वहीं दूसरी तरफ मेट्रो परियोजना  कार्य के चलते ठाणे मनपा क्षेत्र अंतर्गत हाईवे और रास्तों में होने वाले यातायात समस्या के अलावा  हाईवे  और सर्विस रोड में पड़े गड्ढों को मानसून के पहले भरने  के लिए एमएमआरडीए संचालक आर ए राजीव के साथ साथ ठाणे महापालिका आयुक्त संजीव जयसवाल को भी पत्र लिखा हैं ।
 कांग्रेस के नगरसेवक विक्रांत चव्हाण ने  बताया कि, नाला सफाई को लेकर उन्होंने राज्य चुनाव आयुक्त के अलावा ठाणे महापालिका आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि, मानसून सिर पर है और ऐसे में नाला सफाई का कार्य आचार संहिता  के चलते अभी तक कोई भी निविदा नहीं निकाला गया है, जबकि  पिछले महासभा में   उन्होंने नाला सफाई के मुद्दे को  उठाया था , नाला सफाई को लेकर आगे विक्रांत चव्हाण ने कहा कि, नाला जब भर जाता है तभी सब लोग फोटो निकालने पहुंच जाते हैं ,कार्रवाई करते हैं यदि उचित समय पर मानसून पूर्व नाला सफाई की जाए तो लोगों को  मानसून में  नालों के भरने से होने वाली समस्याओं का सामना करना नहीं पड़ेगा ।
इसी तरह कांग्रेस नगरसेवक विक्रांत चव्हाण   ने मेट्रो परियोजना के कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि ,मानसून सिर पर है और मेट्रो का कार्य जो चल रहा है , सड़क पर जो शेड लगाए गए हैं ,  ऐसे में सड़क में  गड्ढे हो  जाने से  मानसून में लोगों को जानलेवा दुर्घटना के साथ साथ  यातायात की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता हैं , कांग्रेस नगरसेवक विक्रांत  चव्हाण  ने  एमएमआरडीए आयुक्त और ठाणे महापालिका आयुक्त को सुझाव दिया कि,  ठाणेकरो को मानसून में किसी भी तरह के समस्याओं से जूझना न पड़े, इस बात को प्राथमिकता देते हुए मानसून के पहले न सिर्फ नालों की सफाई की जाए |
 बल्कि मेट्रो परियोजना के जो शेड बनाए गए हैं ,उन शेड की दूरियों को कम किया जाएं साथ ही साथ हाईवे सड़क और सर्विस रोड में बने गड्ढों को भरा जाए  आखिर में ठाणे महानगरपालिका के नगरसेवक एवं पार्टी के गट नेता विक्रांत  चव्हाण ने कड़े शब्दों में  यह स्पष्ट किया है कि, यदि प्रशासन   द्वारा ठाणेकरो के  सुविधाओं को  नजरअंदाज  किया गया तो उन्हें कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, क्योंकि कांग्रेस राजनीति   करने के बजाय लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता देती है ।