शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नव साहित्य कुंभ द्वारा हुई कविगोष्ठी

मुंबई |      साहित्यिक , सांस्कृतिक , सामाजिक संस्था नव साहित्य कुंभ के तत्वावधान व संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम भिनगई (श्रावस्ती) , अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई) , संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण – महाराष्ट्र) , सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर (लखीमपुर खीरी) , संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी (छत्तीसगढ़) एवं मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप (ठाणे-महाराष्ट्र) के संयोजन में शरद पूर्णिमा के शुभ आगमन के इस पखवाड़े में दो ऑनलाइन लाइव काव्यगोष्ठी संपन्न हुई , प्रथम लाइव दिनांक 29 अक्टूबर 2020 गुरूवार मुंबई के सुप्रसिद्ध साहित्यकार कुशल मंच संचालक उमेश चंद्र मिश्र के सानिध्य में जौनपुर उप्र के वरिष्ठ कवि गीतकार गिरीश श्रीवास्तव , सोनभद्र उप्र से श्याम बिहारी , रोहिणी – दिल्ली से दीपा गुप्ता व सहरसा – बिहार से कवियत्री वंदना पाराशर ने काव्यपाठ किया और द्वितीय लाइव दिनांक 01 नवंबर 2020 रविवार सुप्रसिद्ध साहित्यकार संजय द्विवेदी के संचालन में वरिष्ठ साहित्यकार , गज़लकार नागेन्द्र नाथ गुप्ता (मुंबई) , मुजफ्फरनगर उप्र• से गज़लकारा राजेश कुमारी राज , कल्याण – ठाणे से उमेश कुमार शर्मा , बालाघाट – मप्र• से इंतजार भोपाली , सोनभद्र – उप्र• से कुमारी सुमन सिंह के साथ एकल काव्यपाठ हेतु आमंत्रित थे मुंबई के वरिष्ठ सबके चहेते साहित्यकार डाॅक्टर सागर त्रिपाठी जिन्होंने अपनी सुपरहिट छंदों के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया , एकल काव्यपाठ का संचालन अनिल कुमार राही ने किया उपरोक्त सभी साहित्यकारों ने अपनी गीतों , गजलों , कविताओं से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया , उपस्थित सभी साहित्यकारों का सम्मान संस्था द्वारा सम्मान – पत्र देकर किया गया   |