ठाणे पुलिस आयुक्त हुए कोरोना से ग्रसित

ठाणे |     ठाणे शहर में कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहा है गणेशोत्सव के बाद से ही शहर में इस बीमारी के आंकड़े में बढ़त तेज गति से जारी है कोरोना के प्रकोप से नागरिकों के बचाव कार्य करने वाले पुलिस वालों के साथ ही अब इस बीमारी के चपेट में ठाणे पुलिस आयुक्त भी आ गए है बता दे कि उनका उपचार मुंबई स्थित फोर्टीज अस्पताल में चल रहा है राज्य में लाखों की संख्या में अपने जान की बाजी लगाकर लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी इसकी चपेट में आकर स्वस्थ होकर अपने घर पर भी गए हैं और कुछ लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है वहीं ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत इस बीमारी से ग्रसित लोगों की संख्या अधिक है पुलिस आयुक्त के हद में अब तक 129 पुलिस अधिकारी व 1176 पुलिसकर्मियों की पुष्टि हुई है साथ ही 1164 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी इस महामारी से जंग लड़कर अपने घर वापस गए हैं और 18 अधिकारी व कर्मचारियों को इस लड़ाई में जान भी गवानी पड़ी है वहीं 141 अधिकारी व कर्मचारियों का शहर के अस्पतालों में उपचार चल रहा है   |