विचलित हुए कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शेखर पाटिल

ठाणे | ठाणे शहर के चर्चित राजनेता और कांग्रेस सेवा दल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष शेखर पाटील के जन्म दिवस के अवसर पर पार्टी जनों और करीबी शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी , इस मौके पर सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई दी , हालांकि कोरोना के मद्देनजर पाटिल ने किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन अपने जन्मदिवस पर नहीं किया और साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उन्होंने जन्मदिन की बधाइयां स्वीकार की , इस मौके पर अपने शुभचिंतकों और करीबियों के बीच पाटिल ने कोकण में आई बाढ़ के कारण हुई मौत और तबाही के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की साथ ही कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में ठाणेकरो को मदद के लिए आगे आना चाहिए , इसी मौके पर बहुजन असंगठित मजदूर यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रभान आजाद और महिला कामगार यूनियन की ठाणे जिला अध्यक्षा लक्ष्मी छाया पाटिल के साथ ही अन्य कई मान्यवरों ने शेखर पाटील से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और इसी अवसर पर शेखर पाटील ने कहा की बहुजन असंगठित मजदूर यूनियन के सेवाभावी कामों को देखते हुए उन्हें हर तरह का सहयोग देंगे साथ ही जो भी असंगठित कामगार है उन्हें कामगार बोर्ड में नाम पंजीकृत कराने में संगठन कर रहा है वह सराहनीय है |

आपको बता दे कि अपने शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शेखर पाटिल ने कहा कि फिलहाल कोरोना मामला संवेदनशील है लेकिन सबों को अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए एवं शेखर पाटील ने अपने जन्मदिवस पर ठाणेकरो से आग्रह किया कि वह कोकण में आई बाढ़ और उसके कारण हुई तबाही सबसे बड़ी चिंता का विषय है ऐसी विषम परिस्थिति में और कोकण की तबाही को देखते हुए उन्होंने अपना जन्मदिन सादगी के साथ घर पर ही मनाया , साथ ही ठाणेकरो से आग्रह किया कि इस आपदा की घड़ी में कोकण को ठाणेकरो की मदद की जरूरत है ऐसी स्थिति में तमाम राजनीतिक दलों को दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करना चाहिए और ऐसा हो भी रहा है उन्होंने ठाणे शहर में सक्रिय सामाजिक और सेवाभावी संगठनों से भी आग्रह किया कि वह किसी न किसी रूप में कोकण के बाढ़ प्रभावितों की मदद करें साथ ही कहा कि वह यदि किसी तरह का सहयोग कोकण के बाढ़ प्रभावितों को करना चाहते हैं तो वह अपनी मदद सरकारी तंत्र के हवाले भी कर सकते हैं तथा शेखर पाटिल ने कहा कि कोकण विपदा  की घड़ी में हर ठाणेकरो को चाहिए कि वे किसी न किसी रूप में मदद करें , अपने करीबियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस सेवादल ठाणे शहर अध्यक्ष शेखर पाटिल ने कहा कि कोकण की तबाही के दौरान होने वाली हुई मौतों के प्रति वे गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं साथ ही उनका राज्य सरकार से आग्रह है कि  मृतक के परिजनों को समय रहते हुए उन्हें आर्थिक मदद उपलब्ध करवाएं ताकि कोकण के बाढ़ प्रभावितों को राहत का अनुभव हो सके |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *