ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर : विक्रांत चव्हाण

ठाणे ।  एक तरफ कोरोना का कहर जारी है तो वही ठाणे के राजनितिक समीकरण में बदलाव किया गया ठाणे शहर में कांग्रेस पार्टी में अब ठाणे शहर अध्यक्ष के पद पर  अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण को नवनियुक्त किया गया अब लोगो में एक आशा की एक नई किरण दिख रही है कि पार्टी का शहर में कायाकल्प होगा , राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेशानुसार महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालसाहेब थोरात ने ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विक्रांत चव्हाण की नियुक्ति किया है बता दे कि विक्रांत चव्हाण वर्तमान समय में ठाणे मनपा में कांग्रेस पार्टी की ओर से गट नेता पद पर विराजमान हैं  और चव्हाण मनपा में नागरिकों के हित के लिए सत्तापक्ष व प्रशासन से मांग करते रहते हैं ।
इसके अलावा पक्ष के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चव्हाण बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं ,जिसको देखते हुए इनकी नियुक्ति कांग्रेस के प्रभारी बी.एन संदीप के सानिध्य में किया गया , चव्हाण की नियुक्ति से शहर के कांग्रेसियों में खुशी का वातावरण है और पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने उन्हें बधाई दी है ।