नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

महाराजगंज |      महाराजगंज के नौतनवा में लोक कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाले भारत को राष्ट्रवाद की मुख्य धारा में लाने वाले तथा मजबूत भारत की नींव रखने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वे जन्मदिन पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने आज अपने आवास पर केक काटा और लोगो के बीच मास्क वितरित किया तथा आमजन से उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का आह्वान किया कार्यक्रम का संचालन राजेश ब्वाएड ने सफलता पूर्वक किया प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के रूप में देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने भारत के जीवन मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपराओ में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है उनके होने पर आज हर भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें इस अवसर पर शाहनवाज खान , बन्टी पाण्डेय , भानू कुमार , अनिल मद्धेशिया , संजय मौर्या , अशोक कुमार , मो0 शकील , प्रमोद पाठक , राजेन्द्र जायसवाल , राजकुमार अग्रहरी , राजकुमार गौड़ , खुर्शेद आलम , शादाब अन्सारी , बबलूलारी , सरदार परमजीत सिंह , अनुज राय , किसमती देवी आदि लोग उपस्थित रहे    |

महाराजगंज से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट