नौतनवां के रेलवे स्टेशन घाट पर छठ पर्व प्रतिबंधित होने के कारण नगर के बचे तीनों घाटो पर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है :- गुड़डू खान

महाराजगंज |      नौतनवां मे कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस बार नौतनवा में छठ पर्व को सकुशल संम्पन्न कराने के लिए उपजिलाधिकारी नौतनवा प्रमोद कुमार नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान व पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने नौतनवां नगर में तीन छठ घाटो राम मनोहर लोहिया छठ घाट , भुंडी स्थित छठ घाट , दोमुहान स्थित छठ घाट का बारीकी के साथ निरीक्षण किया , छठ घाट का निरीक्षण करने के बाद उपजिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारण को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने से इस बार स्टेशन स्थित छठ घाट पर छठ पर्व प्रतिबंधित रहेगा , वही नगर में छठ पर्व के आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि रेलवे स्टेशन घाट पर छठ पर्व प्रतिबंधित होने से माताओ – बहनो को हो रही असुविधा का ध्यान रखते हुए अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव को निर्देशित कर दिया गया हैं माताएं – बहने अपनी सुविधानुसार घाट का चयन कर छठ पर्व खुशी – खुशी मनाए , इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार राव , थानाध्यक्ष राम चन्द्र राम , शाहनवाज खान , बन्टी पाण्डेय , खुर्शेद आलम आदि उपस्थित रहे      |

महाराजगंज से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट