पांच लाख की शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर / जोखन प्रसाद |     गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडेय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह कुशल नेतृत्व में थाना अध्यक्ष गिड़ा ने हरियाणा निर्मित 190 पेटी 9120 सीसी लगभग 500000 कीमत की एक डीसीएम 407 पर लदी शराब के साथ दो शराब तस्करों अशोक सिंह पुत्र सुंडाराम सिंह निवासी वार्ड नं 9 धाबाबाई कालोनी दांता थाना रामगढ़ जिला सीकर राजस्थान हाल मुकाम राणापाना थाना कंजावला बाहरी दिल्ली व संदीप पुत्र रामफल निवासी जाटल रोड सोधापुर थाना माडलटाउन पानीपत हरियाणा हाल मुकाम सूर्या कालोनी थाना रोहतक जिला रोहतक हरियाणा को पकड़ा इनके पास से हरियाणा निर्मित 190 पेटी 9120 सीसी लगभग पांच लाख एक डीसीएम के साथ पकड़ा पुलिस लाइन मेस सभागार में पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडेय क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह प्रेस वार्ता कर बताया कि कबाड़ की आड़ में शराब हरियाणा पलवल से लाद कर कुशीनगर या उससे आगे बिहार पहुचाने का कार्य करते है शराब तस्करी करने वाले मुख्य अभियुक्त को हमारी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी  |