पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की :- विक्रांत चव्हाण 

ठाणे |      अखिल भारतीय कांग्रेस के 136 वें वर्धापन दिन पर ठाणे शहर जिला कांग्रेस की ओर से वर्धापन दिवस मनाया गया , इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने कांग्रेस के इतिहास के बारे में आये हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जानकारी दी , इसके अलावा उन्होंन पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को देश में क्या चल रहा है उसके विषय में भी बताते हुए पार्टी शहर में किस तरह से मजबूत होंगी इस विषय पर भी मंथन करने की बात कही , साथ ही आने वाले मनपा चुनाव में पार्टी का परचम किस तरह से लहराएगा इसकी भी जानकारी दी , इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राम भोसले , महेंद्र म्हात्रे , सुरेश खेड़े पाटिल व मोहम्मद अब्दुल्ला ने भी कांग्रेस के इतिहास पर विचार व्यक्त किया , इस कार्यक्रम में शहर काँग्रेस के सचिव सचिन शिंदे ने सुत्रसंचालन किया , इसमें प्रदेश सदस्य राजेश जाधव , सुखदेव घोलप , महिला अध्यक्षा शिल्पा सोनोने , उपाध्यक्ष भालचंद्र महाडीक , रमेश इंदिसे , विजय बनसोडे , धर्मवीर मेहरोल , ब्लाॅक अध्यक्ष संदिप शिंदे , राजू शेट्टी , राजू हैबती , शहर काँग्रेस के हिन्दुराव गलवे , प्रसाद पाटील , शिरीष घरत , जीया शेख , महेश पाटील , पांडुरंग शेवाले , स्वप्निल कोली , युवक काँग्रेस के स्वप्निल भोईर , विनित तिवारी , अझिज ओझा , महिला काँग्रेस की फातिमा आपा , रेखा मिरजकर , संजय घाग आदि उपस्थित थे     |