पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ में टी.डी.आर.एफ. व अग्निशामक दल पहुंचा महाड

ठाणे |     महाड में बिल्डिंग के धरासाई होने के बाद लोगों की मदद करने के लिए राज्य के नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे मनपा की टी.डी.आर.एफ. व अग्निशामक दल की टीम के साथ में घटना स्थल पर पहुंचे पालक मंत्री इस बड़ी दुर्घटना की खबर सुनते ही रात को ही तुरंत रवाना हो गए साथ ही उन्होंने इस दुर्घटना के विषय में मनपा आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा व टी.डी.आर.एफ. और अग्निशामक दल को भी दुर्घटना स्थल पर मदद करने के लिए कहा था सूचना मिलते ही टी.डी.आर.एफ. व अग्निशमन दल पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मदद करने के लिए रवाना हो गए और घटना स्थल पर पहुंच कर मदद कार्य में जुट गए  |