पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर के जन्म दिवस पर सफाई कर्मियों को बांटे गए स्टीमर

ठाणे | ठाणे में धनगर प्रतिष्ठान की ओर से पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर का जन्मोत्सव बेहद पारंपरिक तरीके से मनाया गया और सफाई कर्मियों को स्टीमर वितरित किया गया हालांकि हर साल 31 मई को धनगर प्रतिष्ठान , ठाणे और धनगर प्रतिष्ठान महिला मंडल द्वारा अहिल्या देवी होल्कर की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता था लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण को देखते हुए सफाई कामगारों को स्टीमर बाटा गया , ज्ञात हो कि कार्यक्रम की शुरुआत मसुन्दा तलाव से अहिल्या देवी होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया  |

आपको बता दे कि इस कार्यक्रम में ठाणे महानगर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवड़े , धनगर समाज के नेता व ठाणे शिवसेना उप जिला प्रमुख शंकरभाई विरकर , एस.आर.ए. के डिप्टी कलेक्टर वैशाली लांबाटे , कलवा अस्पताल की पूर्व अधीक्षक संध्या खडसे , आदिवासी विकास विभाग की परियोजना अधिकारी तेजस्विनी गालांडे , उप पंजीयक उपस्थित थे , शाम दादा , आदिवासी विभाग सहायक शिक्षा परियोजना अधिकारी अभय कुमार गोवेकर , अनुसूचित जनजाति विभाग के डी.सी. भालेराव , परिवहन अधिकारी बंदाल , अधिवक्ता नानासाहेब मोटे , ज्ञानपीठ विद्यालय के ट्रस्टी डॉ. अरुण गावड़े , संस्था के अध्यक्ष संतोष दगड़े , संस्था के अध्यक्ष दीपक कुरकुंडे , महिला अध्यक्ष माधवी बरगीर आदि मौजूद रहीं , इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धनगर प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष महेश गुंड , उपाध्यक्ष संतोष बुधे , कोषाध्यक्ष अविनाश लाबड़े , उप सचिव तुषार धयागुड़े , कार्यकारी सदस्य दीपक जाडे , सुरेश भांड , प्रसाद वेयर , उत्तम यामागर , सलाहकार मनोहर वीरकर , महिला मंडल सचिव गायत्री गुंड , उप कोषाध्यक्ष संगीता खटवकर , सदस्य सुषमा बुद्ध , सुजाता भांड आदि की अहम भूमिका रही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *