प्रभावितों को जारी है मदद का सिलसिला

ठाणे | महाड के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आंब्रे दंपति शुरू से ही संकल्पबद्ध रहे हैं उनके द्वारा लगातार महाड के बाढ़ प्रभावितों को मदद उपलब्ध कराई जा रही है इसी क्रम में ठाणे शहर भाजपा तथा नवयुग मित्र मंडळ के संयुक्त तत्वावधान में ठाणे मनपा के प्रभाग क्रमांक चार की नगरसेविका स्नेहाताई आंब्रे तथा भाजपा ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष रमेश आंब्रे की अगुवाई में एक बार फिर महाड के बाढ़ प्रभावितों को मदद पहुंचाई गई |

राहत सामग्रियों से भरी टेंपो को महाड के लिए हरी झंडी भाजपा ठाणे शहर जिला अध्यक्ष निरंजन डावखरे , विधायक संजय केलकर , मनपा मे भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे ने दी , इस अवसर पर राजेश सावंत , संतोष जैस्वाल , दिनेश दाभोलकर , पराग नार्वेकर , प्रशांत मोरे , धनंजय समुंद्रे , राजश्री ओडेद्रा , मंजुळा माळेकर , कळोला मॅडम , प्रफुल्ल आंब्रे , दिनेश बनसोडे , नितीन ओदेद्रा , कृष्णा यादव , मुन्ना यादव , विजय भवतळे उपस्थित थे और नगसेविका स्नेहाताई आंब्रे के हिरानंदांनी मेडोज स्थित भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क कार्यालय से राहत सामग्रियों से भरे टेंपो को रवाना किया गया , राहत सामग्रियों में चावळ , दाल खाद्य तेल , नमक , कपडे का साबुन , मोमबत्ती , सूखा खाद्य पदार्थ , फरसान , बिस्कुट , कंबल , चादर , टॉवेल , कोलगेट , बेडसीट , स्टील के घरेलू उपयोगी वस्तुएं थीं , महाड के बाढ़ प्रभावितों ने आंब्रे दंपति के इस योगदान के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *