फरार अपराधी को साइबर थाने की टीम ने किया गिरफ्तार 

गोरखपुर |       साइबर थाने को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुकदमा अपराध संख्या 05/2020 धारा 419 , 420 , 467 , 468 , 120बी भादवि व 66 , 66सी , 66डी , आई.टी. एक्ट तथा मुकदमा अपराध संख्या 06/2020 धारा 419 , 420 , 467 , 468 , 120बी भादवि व 66 , 66सी , 66डी , आई.टी. एक्ट में वांछित अभियुक्त अजय कुमार निषाद पुत्र स्व. चन्द्रभान निषाद निवासी म0न0 0652 जे आर.पी.एफ. कालोनी बिछिया थाना शाहपुर गोरखपुर को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया , प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विनायक सिंह , उ0नि0 उपेंद्र सिंह का0 राजीव यादव की टीम ने अभियुक्त को सिंघड़िया तिराहा के पास से गिरफ्तार किया          |