बाइक चोरी होने की घटना छापने पर जागी पुलिस 

महाराजगंज , फरेंदा / पंकज माणि त्रिपाठी |      कोल्हुई थाना क्षेत्र के उपनगर कोल्हुई में थानाध्यक्ष राम सहाय चौहान व उप निरीक्षक भगवान बक्श ने दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया , जिसमें दुकान के सामने बिना हैंडिल लॉक किये खड़ी बाइक को पुलिस उठवाकर पी.डब्ल्यू.डी. कम्पाउण्ड में रखवा दी , शुक्रवार साप्ताहिक बाजार का दिन होने के नाते बाइक मालिक अपनी बाइक दुकानों के सामने खड़ी कर के बाजार में सामान खरीदने चले गये थे जो बाइक को सिर्फ लॉक कर के हैंडिल लॉक नहीं किये थे उनकी बाइक कोल्हुई पुलिस उपनगर के पी.डब्ल्यू.डी. कम्पाउण्ड में रखवा दी , जब बाइक मालिक अपनी – अपनी खड़ी बाइक के पास आये तो वहाँ बाइक न देख कर उनके होश उड़ गये , बाइक मालिकों में अफरा तफरी मच गयी बाद में उन्हें पता चला कि पुलिस अभियान के तहत पी.डब्ल्यू.डी. कम्पाउण्ड में रखवाई है गाड़ी मालिक पी.डब्ल्यू.डी. कम्पाउण्ड जाकर अपने – अपने कागजात पुलिस को दिखा कर गाड़ी पाये , पुलिस सबके कागजात देखने के बाद आइंदा बाइक के हैंडिल भी लॉक करने की सख्त हिदायत देते हुए गाड़ी छोड़ दी , गौरतलब की बात है कि विभिन्न साप्ताहिक बाजारों में तीन बाइक चोरी हो चुकी है जिस का पुलिस सुराग तक नहीं लगा सकी , जिससे मीडिया में खबर छपने के बाद कोल्हुई पुलिस अभियान चला कर बाइक लॉक करने के साथ ही साथ हैंडिल भी लॉक करने की आवश्यक निर्देश दिये , इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राम सहाय चौहान ने बताया कि बाइक अभियान चलाया जा रहा है आज हिदायत के साथ छोड़ दिया गया है अगर आइंदा बाइक को हैंडिल सहित लॉक नहीं पाया गया तो उस बाइक को सीज कर दिया जायेगा     |