ब्राह्मण महासभा ने किया पूर्व विधायक संतोष पांडे का अभिनंदन 

मुंबई |        परशुराम चेतना पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा लंभुआ विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष पांडे के मुंबई आगमन पर आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेना के तरफ से परशुराम भगवान की तस्वीर भेंट कर उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया , ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए उनसे चर्चा भी हुई , इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दुबे , परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित संजय शुक्ला , महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव पंकज दुबे एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे        |