स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मण मिश्र की पत्नी को दी गई श्रद्धांजलि 

जौनपुर |       बदलापुर तहसील के विकासखंड महाराजगंज स्थित लमहन गांव में आज दोपहर से ही स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय लक्ष्मण मिश्र की धर्मपत्नी सीता देवी को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा , करीब 100 वर्ष के लंबे जीवन के बाद आज उन्होंने अपना शरीर त्याग किया , स्वर्गीय लक्ष्मण मिश्र ने 1942 में महात्मा गांधी के अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था , जिसके चलते उन्हें 6 माह से अधिक जेल में रहना पड़ा , कांग्रेस के बदलापुर विधानसभा प्रभारी इंद्रमणि दुबे ने स्वर्गीय सीता देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी         |