शिक्षक सेना के उपाध्यक्ष का 51वां जन्म दिन मनाया गया 

मुंबई |        शिक्षक सेना (खाजगी) के लोकप्रिय मुंबई उपाध्यक्ष मनीराम रामनिहोर यादव का 51वां जन्मदिन उनके निवास स्थान पर परिवार के साथ शानदार ढंग से मनाया गया , इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य जन पहुंचे , सभी ने सोशल डिस्टेंस का पालन कर उन्हें शुभकामनाएं दी , यादव ने शिक्षक सेना के अध्यक्ष पूर्व नगरसेवक के. पी. नाईक और सभी चाहने वालों का शुभेच्छा देने वाले हर किसी का आभार माना , गौरतलब हो मुंबई के शिक्षकों में वे एक संघर्षशील शिक्षक नेता के साथ ही अध्यापन कार्य में सर्वश्रेष्ठ ढंग से अध्यापन करने तथा छात्रों की तकदीर बदलने वाले लोकप्रिय शिक्षक के रुप में पहचाने जाते हैं म्युनिसिपल यूनियन मुंबई के सक्रिय कार्यकर्ता , कवि लेखक गीतकार पत्रकार विनय शर्मा दीप , शिक्षाविद चंद्रवीर वंशीधर यादव आदि ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी           |