भारतीय सदविचार मंच द्वारा दिपावली पर खाद्य सामग्री का वितरण 

मुंबई |     सामाजिक , साहित्यिक , सांस्कृतिक संस्था भारतीय सदविचार मंच द्वारा गोद लिये हुए गांव काजूपाढा़ (घोड़बंदर रोड , ठाणे) के निवासियों (78 घर) के बीच दीपावली के अवसर पर गिफ्ट के रूप में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया , संस्था के स्थानिक कार्यकर्ता सचिन मोरे , प्रमोद तिवारी , देवराज यादव , गेनालाल कनौजिया , सुरेन्द्र जयसवार , प्रह्लाद कानू , रामलुटुर विश्वकर्मा , अमित शर्मा , संतोष गुप्ता , गुरुदेव पाठक , विष्णू प्रजापती , सुनील नायर , निसार नडाफ ने संस्था द्वारा भेजी गयी सामग्री का सफलतापूर्वक वितरण किया , वहां के रहिवासियों ने संस्था अध्यक्ष डाॅ. राधेश्याम तिवारी और कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों , सदस्यों को साधुवाद दिया है     |