मनोज कुमार राना द्वारा 21 दिन से ज्यादा क्वारन्टीन में रखे गये 335 नेपाली नागरिकों को नेपाल में प्रवेश के लिए सौपा ज्ञापन

महाराजगंज/नौतनवा |   नौतनवा में 21 दिन से ज्यादा क्वारन्टीन में रखे गये 335 / नेपाली नागरिकों को नेपाल में प्रवेश दिलाने के लिए भारत नेपाल बॉर्डर के सोनौली में नेपाल भारत मैत्री समाज के अध्यक्ष डॉक्टर शान्ता प्रसाद शर्मा जी एवँ बेलहिया के इंस्पेक्टर ईश्वर अधिकारी जी को ज्ञापन दिया गया और अध्यक्ष एवँ इंस्पेक्टर साहब ने भारत सरकार का धन्यवाद ब्यक्त करते आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द नेपाल सरकार से बात कर क्वारन्टीन में रह रहे 335 / नेपाली नागरिकों को नेपाल में प्रवेश करवाने का प्रयास किया जायेगा और इस कार्यक्रम में उपस्थित नेपाल के समाज सेवी धर्मराज गिरी, अर्जुन गिरि, महेश थापा रमेश थापा, रमेश पोखरेल,एवँ नेपाली मीडिया न्यूज़ चैनल एवँ नेपाल के प्रशासन आदि लोग उपस्थित रहे।