महापुरुषों को याद कर मनाया गया गणतंत्र दिवस 

मुलुंड |       भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया जिसके अनुसार भारत गणतंत्र देश घोषित किया गया , 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया इसके बाद से हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसके तहत 26 जनवरी 2021 को 72वें गणतंत्र दिवस के रूप में भारत के हर कोने कोने में तिरंगा फहराया गया और राष्ट्र गान गाकर गणतंत्र दिवस मनाया गया , साथ ही मुलुंड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप समिति , मुलुंड तथा क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था , ठाणे द्वारा झंडावंदन किया गया तथा महाराणा प्रताप की प्रतिमा को स्वच्छ कर मार्ल्यापण किया गया जिसमे योगगुरु संजय सोलंकी ने अपने शुभ हाथों से झंडा वंदन किया , ‌इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एन.बी. सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले तीन वर्षों से महाराणा प्रताप चौक पर झंडावंदन तथा मार्ल्यापण किया जा रहा हैं साथ ही उन्होंने सभी को महाराणा प्रताप की महानता के बारे में बताया     |

‌शिवशांति व रुद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी को जात पात को भूलकर अपने पूर्वजों के पथचिन्हों पर चलना चाहिए तथा अपने बच्चों को अपने पूर्वजों के बारे में बताना चाहिए ताकि हमारी युवा पीढ़ी अपने पूर्वजों द्वारा देश के लिए किए गए बलिदान और समर्पण को समझकर देश के हित में कार्य कर देश का नाम और रोशन करे तथा उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दीक शुभकामनाएं दी , ‌रवि सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के बारे में बतलाया , ‌इस अवसर पर सुधीर सिंह , बालकृष्ण सूर्यवंशी , राकेश सिंह , प्रभाकर सिंह , सुभाष सिंह सेलरिया , समर कुमार सिंह , रामशंकर सिंह , प्रदीप सिंह , अभिराम सिंह , मनोज सिंह , राजेश सिंह , सुनील सिंह व अन्य मान्यवर उपस्थित थे           |