महिलाओं के दर्द को कम करेगी भाजपा की महिला शक्ति

दिवा | ठाणे शहर से सटे उपनगर दिवा इस समय विविध आधारभूत समस्याओं के कारण चर्चा में छाया हुआ है यहां रास्ते , गटर , जलापूर्ति , फुटपाथ , स्वास्थ्य और साफ – सफाई की भीषण समस्या है जिसको लेकर भाजपा आए दिन मनपा प्रशासन और मनपा में सत्तासीन शिवसेना को जगाने का काम कर रही है ऐसी स्थिति में दिवा की महिला शक्ति ने महिलाओं की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने का निर्णय  लिया है साथ ही सामान्य महिलाओं को भाजपा के साथ जोड़ऩे का कार्यक्रम चल रहा है इस बीच दिवा में महिलाओं की समस्याओं को लेकर अपनी आवाज मनपा मुखयालय तक पहुंचाने का निर्णय भाजपा की उत्तर भारतीय महिला शक्ति ने लिया है |

भाजपा उत्तर भातीय मोर्चा के ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष शमशेर यादव की अगुवाई में दिवा स्थित संघवी एपार्टमेंट में चाय पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें स्थानीय पदाधिकारियों के साथ ही सामान्य महिलाएं भी शामिल हुई , कार्यक्रम में शामिल दिवा की महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता स्वीकारी इस दौरान भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की उपाध्यक्षा चंदा दुबे , सचिव माया वर्मा , सचिव रंजू झा , सदस्या शीला यादव और सुमन यादव भी उपस्थित थीं बैठक में महिलाओं से संबंधित कई समस्याओं पर चर्चा हुई , चंदा दुबे ने कहा कि दिवा उपनगर का तेजी से विकास हो रहा है जबकि यहां हजारों की संख्या में ऐसी मलिाएं हैं जो खुद का काम या रोजगार अपने परिवार के भरण – पोषण कर रही है लेकिन ऐसी महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है दिवा में मछली बेचने का काम परंपरागत रूप से महिलाएं ही करती आ रही हैं लेकिन आज तक मनपा प्रशासन मछली मार्केट के लिए भी जगह उपलब्ध नहीं करा पाया , इसके साथ ही शमशेर यादव ने कहा कि दिवा उपनगर में सब्जी मार्केट नहीं होने के कारण महिलाएं सड$कों पर बैठकर काम करती है इस समस्या का समाधान मनपा प्ऱशासन को करना चाहिए लेकिन वैसा नहीं किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान जिन महिलाओं ने भाजपा प्रवेश लिया , उनका जोरदार स्वागत किया गया , आयोजक यादव ने सबों के प्रति आभार व्यक्त किया |