मुंबई की साहित्य सेविका अलका पाण्डेय कानपुर में हुई सम्मानित

कानपुर / विनय शर्मा दीप ।      कानपुर के विराट नगर,अहिरवा जीटी रोड कानपुर में कवयित्री अन्नपूर्णा बाजपेयी ने अलका पांडे के कानपुर आगमन पर उनके सम्मान में एक कवि गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया , इस अवसर पर उन्हें साल , माला व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया   ।

साथ ही पवन तिवारी जी सूर्यकांत शुक्ल जी का भी सम्मान किया किया , साथ ही फतेहपुर से पधारे राजकिशोर शुक्ल जी, आदरणीय श्रीहरि वाणी जी, कृष्णकांत शुक्ल जी सहित सभी साहित्यकारों का सम्मान हुआ , अन्नपूर्णा जी ने सुदंर गोष्ठी का आयोजन किया     ।

सम्मान के उपरांत सभी कवियों ने रचना पाठ किया, जिनमें रामस्वरूप सिंह चंदेल जी, लुल्ल कानपुरी, सीमा सिंह, पवन तिवारी , कृष्णकांत शुक्ल, सूर्यकांत शुक्ल, श्रीहरि वाणी, राजकिशोर शुक्ल, अन्नपूर्णा बाजपेयी जी, कुसुम सिंह,मधु प्रधान जी, शेषर जी प्रमुख हैं  ।