मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे उत्तर प्रदेश का विकास :- भाजपा सांसद कमलेश पासवान

गोरखपुर / जोखन प्रसाद |     बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 159 परियोजना को शौगात देने पर आभार व्यक्त किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ से जिले को 465 करोड़ की कुल 159 परियोजनाओं की सौगात दी और सी.एम. ने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के नाम पर संग्रहालय बनाने की घोषणा की है इसके अलावा उनके साथी शहीद सोना सोनार के नाम से छोटी गण्डक का सेतुआभार पुल जाना जाएगा , दिवंगत विधायक जन्मेजय सिंह के नाम पर मुख्यमंत्री ने एक पार्क बनाने का भी ऐलान किया है इस पर बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है जिससे सभी जनता को इसका फायदा होगा यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने दी   |