मेधावी पुरातन छात्रों को प्राथमिक विद्यालय फूलपुर द्वारा किया गया सम्मानित 

जौनपुर |     सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय फूलपुर , विकास खण्ड सिकरारा जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के मेधावी पुरातन छात्रों को बुद्धवार 2 दिसम्बर 2020 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व बे•शि• मंत्री उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जौनपुर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी , खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव के संयोजन में अनिल प्रताप यादव (प्रधानाध्यापक – प्राथमिक विद्यालय फूलपुर) के हाथों सुबाष चंन्द्र यादव (अध्यापक – वृहन्मुंबई महानगर पालिका) , राम आसरे केवट (अध्यापक – वृहन्मुंबई महानगर पालिका) , मंजूर अहमद (आर्मी – भारत सरकार) , अम्बर फातिमा (अध्यापक – बे•शि•प•उप्र•) , सबीह जहरा (अध्यापक – बे•शि•प•उप्र•) , विनय कुमार डी. शर्मा (सं•नि•अन्वेषक (लिपिक) वृहन्मुंबई महानगर पालिका) , नन्दलाल बिन्द (अर्दली – सदर जौनपुर) , श्यामलाल बिन्द (गनर – बी•एस•एफ•) , एहतेशाम हैदर (प्रबंधक – कल्याण निगम लखनऊ) को अभिनन्दन पत्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया , उक्त सम्मान समारोह में विद्यालय के कर्मचारियों में शिक्षक किरण बाला , निधि मौर्य , शालिनी मौर्य , अकिल रहमान , शिक्षामित्रों में वंदना पाठक , पूनम सिंह व रसोईया कर्मचारी अशोक प्रजापति , सुभावती प्रजापति , हिरामनी बिन्द आदि ने करतल ध्वनि से उपस्थित पुरातन छात्रों का सम्मान किया , विद्यालय में उपस्थित सभी आगंतुकों ने विद्यालय के इतिहास को दुहराया और अंत में प्रधानाध्यापक यादव ने उपस्थित हेतु आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर समारोह का समापन किया        |