यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगे उत्तर भारतीय 

मुंबई |     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा अब हर अपमान का मुंह तोड़ जबाव दिया जायेगा मुम्बई कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा दिये गये बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुम्बई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने यह वक्तव्य कहा , उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी उत्तर भारतीय नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट लेने के लिए सभी उत्तर भारतीयों के बीच तो जाते है लेकिन जब उसी उत्तर भारतीय के कोई वरिष्ठ नेता तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुम्बई प्रवास पर आता है तो उस दौरान उनकी पार्टी के द्वारा उनका अपमान किया जाता है तो सभी इसका विरोध करने के बजाय दुबक जाते है यह इन नेताओं के दोहरे चरित्र को दर्शाता है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का अपमान पूरे उत्तर भारत खासकरे उत्तर प्रदेश की आम जनता का अपमान है हम इसे कतई सहन नहीं कर सकते है हर अपमान का जनता समय पर मुंहतोड़ जवाब देगी , मुम्बई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने मीड़िया को संबोधित करते हुए बताया कि जिस रफ्तार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी विकास कर रहे है उससे मुम्बई की पंगु सरकार को जलन हो रही है यहाँ की महाविकास अघाडी सरकार को सदैव सत्ता परिवर्तन का डर सता रहा है लोग योगी के विकास कार्यों से तुलनात्मक अध्ययन कर इनके असफलता पर लोग अंगुली उठा रहे है इस कारण यह लोगों को गुमराह करने के लिए तथा योगी को नीचा दिखाने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता तथा शिवसेना नेताओं द्वारा यह दुर्भावनापूर्ण बयान जारी किया गया है जिसकी हम तीव्र निंदा करते है तथा समय आने पर हम इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे   |