रसोई गैस के बढ़ते दाम के विरोध में राकांपा महिला इकाई का चूल्हा आंदोलन 

ठाणे |       केंद्र सरकार की ओर से लगातार रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर राकांपा महिला इकाई ने गृहनिर्माण मंत्री डॉ. जितेंद्र आव्हाड के आदेशानुसार पूर्व सांसद व जिला शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में चूल्हा जलाकर उस पर रोटी सेकते हुए आंदोलन किया , भाजपा की सत्ता केंद्र या राज्य में सत्ता हो हमेशा गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है जबकि सत्ता आने के बाद कम से कम तो पांच साल तक तो जीवनावश्यक वस्तुओं के दाम नही बढ़ना चाहिए , साथ ही सत्ता में आने से पहले भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से तमाम वादों को किया था लेकिन एक पर भी खरी नहीं उतरी , वहीं राकपा की महिला शहर कार्यकारी अध्यक्षा सुरेखा पाटील ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को दिए गए किसी भी वादा को पूरा नहीं किया जिसके कारण महिलाओं के बचत पर बड़ा असर हुआ है इस आंदोलन में महिला ब्लॉक अध्यक्षा ज्योती निंबर्गी , भानुमती पाटील ,  माधुरी सोनार , अनुश्री देशमुख , मंजू येरूनकार , स्मिता परकर , सबिया दीदी , अपर्णा पाटील , बलीयताई , शुभांगी कोलपकर , वंदना हुंडारे , वंदना लांडगे , सुवर्ण खिलारे , हाजी बेगम , गायत्री आर्यमाने , मंदाकिनी , रासकर , स्वाती तीलक , नीलम गायकवाड , सखींना खान , वनिता भोर , तबस्मुन , संगीत पालेकर , सुजाता गायकवाड , सुजाता घाग , शैलजा पवार के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे     |