राज्यपाल द्वारा डॉ. राजकुमार त्रिपाठी को कोरोना योद्धा सम्मान 

मुंबई |       मुंबई के सुप्रसिद्व शल्य चिकित्सक डॉ. राजकुमार त्रिपाठी को वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान दिन – रात अपनी सेवाएं देने के कारण महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राजभवन में कोरोना योद्धा के रुप में सम्मानित किया , डॉ. त्रिपाठी के साथ साथ मुंबई के सुप्रसिद्ध व महाराष्ट्र के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अजीत गोपछडे , डॉ. स्मिता काले , डॉ. पूनम तिवारी को सम्मानित किया गया , डॉ. त्रिपाठी मुंबई के सुप्रसिद्ध नानावटी , गुरुनानक , रहेजा , वोखार्ड अस्पतालों के अलावा महिम के राहुल नर्सिंग होम के सुप्रसिद्ध सर्जन के रूप में जाने जाते हैं कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र राज्य चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया        |