राष्ट्रीयता का संवाहक है अपना संविधान 

गोरखपुर , गोला / जोखन प्रसाद |      देश के संविधान के स्थापना दिवस पर विश्व मानवाधिकार परिषद की गोरखपुर इकाई द्वारा संविधान चर्चा का आयोजन किया गया , आयोजित संविधान चर्चा में वी.एम.पी. के गोरखपुर जिला अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि भारत का संविधान लोगों में राष्ट्रीयता का बीज का बोता है बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान देश की आत्मा है हमारा संविधान बिना किसी भेद भाव के देश के सभी नागरिकों को एकरूपता प्रदान करता है जहां एक ओर संविधान हमे देश के प्रति अधिकार देता है वहीं इस सबसे बड़े लोकत्रन्त के प्रति हमारे दायित्वों के प्रति भी हमें जागरूक करता है आज के इस महान दिन पर हम सबको अपने अधिकारों से पहले देश व संविधान के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लेना होगा जिससे हम सब एक सशक्त व शिक्षित समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकें , इस मौके पर प्रदेश सचिव जसप्रीत सिंह , जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद , शिवम कसौधन , राहुल कसौधन , मनोज कुमार , हरप्रीत सिंह , भोला नाथ , दीपक कुमार व अन्य तमाम लोग उपस्थित रहे    |