रा.न.सा. कुंभ पटल से छंद विधान पर अवनीश दीक्षित का हुआ व्याख्यान

मुंबई |     राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के पटल पर दिनांक 3 नवंबर 2020 मंगलवार को व्याख्यान की श्रृंखला में नवी मुंबई के शिक्षक , वरिष्ठ , लेखक , कवि , गज़लकार आद• अवनीश कुमार दीक्षित दीव्य के द्वारा हिन्दी काव्य के छंद विधान पर विस्तृत व्याख्यान हुआ , अवनीश कुमार दीक्षित दिव्य की शिक्षा वाराणसी उत्तर प्रदेश से हुई है , जिन्होंने एम• ए• (हिन्दी) , बी•एड• से की है आप लेखक , गीतकार , गज़लकार के साथ सुन्दर वक्ता और समीक्षक भी हैं आकाशवाणी और दूरदर्शन से कई बार काव्यपाठ प्रसारित है मुंबई के साथ अंतर्राष्ट्रीय काव्य मंचों से काव्यपाठ , वेद , पुराण , श्रीमद्भागवत कथा के कुशल विद्वान , दो पुस्तकें कमोबेश और बढ़ते कदम काव्यसंग्रह प्रकाशित हैं उक्त व्याख्यान का संचालन अनिल कुमार राही ने किया , हिन्दी काव्य में छंद विधान पर व्याख्यान देते हुए दीक्षित ने काव्य की सभी विधाओं पर विधिवत परिचर्चा करते हुए उदाहरण सहित , छंद विधान समेत काव्यपाठ करते हुए श्रोताओं को आनंदित भी किया , उक्त व्याख्यान का आयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वावधान व संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम भिनगई (श्रावस्ती) , अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई) , संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण- महाराष्ट्र) , सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर (लखीमपुर खीरी) , संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी (छत्तीसगढ़) एवं मीडिया प्रभारी कवि विनय शर्मा दीप (ठाणे-महाराष्ट्र) के सहयोग से हुआ , व्याख्यान के अंत में संस्था द्वारा समीक्षक दीक्षित को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया    |