वन दरोगा का पाँच हजार रुपये घूस माँगने का ऑडियो हुआ वायरल 

महाराजगंज / पंकज माणि त्रिपाठी |     सोहगीबरवा वन जीव प्रभाग के अन्तर्गत पड़ने वाले पकडी़ रेज अन्तर्गत जगपुर चौकी पर तैनात वन दरोगा जीतेंद्र गौड़ का लकड़ी माफिया से पांच हजार रूपये घूस माँगने का आडिओ वायरल , बताते चले की सोहगीबरवा वन जीव प्रभाग क्षेत्र में वन अधिकारियों व लकडी़ माफियाओं की मिली भगत से अवैध कटान जोरों पर आडिओ में लकड़ी माफिया वन दरोगा जीतेंद्र गौड़ से पुछ रहा है कि अधिकारियों का दौड़ा खत्म हो गया है , सेठ को माल मँगवना है वन दरोगा कहते है कि ठीक है मँगवालो , साथ ही एक विडीयों भी वायरल हो रहा जिसमे बाईक से लकडी़ ले जा रहा लकडी़ माफिया बता रहा है कि यह लकडी़ वन दरोगा जीतेंद्र गौड़ ने दिया है सूत्रो ने यह भी बताया कि वन दरोगा जीतेंद्र गौड़ क्षेत्र के सभी फर्नीचर की दुकान वालों से लकडी़ के नाम पर अवैध वसूली जोरो पर करते है और विभागीय अधिकारियों की संलिप्तता मानी जा सकती है अन्यथा इतने खुले पैमाने पर एक वन दारोगा घूस नही माँगता , पकडी रेंज के वन कर्मी वन सम्पदा को खुद की जागीर समझते हैं ऐसा जान पडता है कि वन इनकी निजी सम्पत्ति है जिसे जब चाहे खरीद फरोख्त कर सकते हैं जब उपरोक्त के मामले मे डी.एफ.ओ. महराजगंज से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो नम्बर बन्द मिला     |