विश्व पर्यावरण दिवस के दिन शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा किया गया वृक्षारोपण

ठाणे |      एक तरफ कोरोना का कहर जारी है और वही दूसरी तरफ शिवशांति प्रतिष्ठान , रूद्र प्रतिष्ठान व संस्कार एज्यूकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा Go Green Revolution , वृक्ष लगाओ , जीवन बचाओ के मुहिम पर पिछले कई वर्षो से निरंतर कार्यरत है और उनके द्वारा अब तक हजारों की संख्या में वृक्षारोपण किया जा चुका हैं बता दे कि संस्था हर सप्ताह कहीं न कहीं वृक्षारोपण करती है साथ ही पेड़ों की देख रेख भी की जाती है और समय – समय पर पानी व खाद दिया जाता है         |

वहीं विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण प्रेमी शिवशांति प्रतिष्ठान व रुद्रप्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कई जगहों पर वृक्षारोपड़ किया गया और ठाणे शहर स्थित उपवन परिसर में कृत्रिम तलाव पर मनसे नेता संदीप पाचंगे के हाथों से बरगद का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया गया साथ ही मनसे नेता पाचंगे ने संस्था के इस मुहिम से जुड़े रहने और पर्यावरण से जुडे विषय पर हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा ठाणे के सावरकर नगर परिसर में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा मनीषा सिंह , शिवशंति प्रतिष्ठान के रंजित सिंह व अभय सिंह ने पुष्पों के 5 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया एवं मनीषा सिंह ने संस्था के कार्य को सराहा तथा संस्था का हमेशा सहयोग करने को कहा      |

बता दे कि वर्तक नगर स्थित रूनूवाल प्लाझा में अमित राय के सहयोग से सेंचुरी चैरिटी ग्रुप के सुनंदा मनुधदा को संस्था द्वारा 4 पौधे भेंट में दिए गए साथ ही नवी मुंबई स्थित वाशी परिसर में आर.एस.एस. के कमलेश राजपूत के सहयोग से संस्था के सत्य प्रकाश शुक्ला , विकास खांबे , संतोष मामा तथा अन्य लोगो द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा शहर स्थित पलायदेवी मंदिर पर भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्षा जयश्री सोलंकी , भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष जयसवाल व अन्य लोगों ने वृक्षारोपण किया , सोलंकी ने संस्था से सदैव जुड़े रहने तथा संस्था का सहयोग करने को कहा एवं इस अवसर पर संस्था के अन्य लोगों ने अपना श्रमदान दिया       |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *