शासन के हस्तक्षेप के बाद बांसगांव नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया पुनः कार्यभार ग्रहण

सत्य परेशान तो हो सकता है लेकिन पराजित नही :- वेद प्रकाश शाही

गोरखपुर / जोखन प्रसाद |     शासन द्वारा हस्तक्षेप के बाद सोमवार को नगर पंचायत बांसगांव के अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही उर्फ पप्पू भइया ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर पुनः कार्यभार ग्रहण कर लिया बताते चलें कि 13 अगस्त को शासन द्वारा जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित करते हुए नगर पंचायत बांसगांव के अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही उर्फ पप्पू भइया के वित्तीय अधिकारों को बहाल कर जिलाधिकारी गोरखपुर से अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों को स्थगित किये जाने की कार्यवाही के सम्बंध में आख्या मांगी गई है पूर्व में जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा नगर पंचायत बांसगांव के अध्यक्ष के समस्त वित्तीय अधिकारों को उपजिलाधिकारी बांसगांव को सौंपा गया था
पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही ने कहा कि सत्य परेशान तो हो सकता है लेकिन पराजित नही फिलहाल नगर पंचायत बांसगांव में अध्यक्ष द्वारा पुनः कार्यभार ग्रहण करने पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है   |