सपा नेता राहुल उपाध्याय ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन 

सुल्तानपुर |        वरिष्ठ सपा नेता राहुल उपाध्याय एडवोकेट द्वारा मकर संक्रांति पर सामाजिक समरसता हेतु खिचड़ी भोज का आयोजन रोहित मेमोरियल डिग्री कालेज छापर में आयोजित किया गया , जिसमे सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह भोज आपसी भाईचारा व सामाजिक समरसता का सन्देश दे रहा है खिचड़ी भोज में लम्भुआ विधानसभा के सभी सपा पदाधिकारियो सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे , कार्यक्रम में संगीत के माध्यम से कलाकारों ने भी लोगो को आकर्षित किया , आयोजक राहुल उपाध्याय ने इक्कीस ब्राह्मणों को दान देकर सम्मानित भी किया , कार्यक्रम को शेषनारायण शुक्ल विनोद पाठक मो कासिम पप्पू यादव ने भी सम्बोधित किया , वही कार्यक्रम के खिचड़ी भोज में बासुदेव यादव , अतुल पाण्डेय , दिनेश पाठक , मनोज गोस्वामी , केशरी प्रसाद यादव , रीता यादव , गीता सिंह आदि लोग सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे      |